फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से पहले रिया चक्रवर्ती ने लिखी खास पोस्ट, कहा- आपको बस भरोसा करना होगा...

Fri, 28 May 2021 09:28 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती और उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट - फोटो : Instagram
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से लगातार उनकी कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सुर्खियों में बनी हुई हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती को आरोपी माना गया था और तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने का सिलसिला लगातार जारी है। रिया चक्रवर्ती अपनी जिंदगी को फिर से नॉर्मल करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सुशांत के फैंस उन्हें खरी-खोटी सुनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। बीते दिनों जब रिया मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं तो उन्हें जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था। यहां तक कि कुछ यूजर्स ने तो उनसे पूछ लिया था मैडम अब किसके पैसों पर जा रही हैं आप और अब किसकी जान लोगी। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह की मौत को एक साल होने जा रहा है और उसके बाद से रिया ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि रिया ने कुछ समय पहले ही वापसी की है और अक्सर वह पोस्ट शेयर करती हैं। अब रिया ने एक और पोस्ट शेयर किया है और एक बड़ी बात कह दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
दरअसल, रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें एक खास संदेश लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'बड़े दर्द से बड़ी ताकत मिलती है। आपको बस भरोसा करना होगा। वहां रुकना पड़ेगा। लव रिया।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया के इस पोस्ट पर यूजर्स समेत कई सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और कमेंट्स कर रहे हैं। रिया की दोस्त अनुषा दांडेकर ने लिखा- ‘माई गर्ल।‘ अपारशक्ति खुराना ने हार्ट का इमोजी पोस्ट किया। वहीं कुछ यूजर्स इसे सुशांत की पहली पुण्यतिथि से जोड़कर देख रहे हैं और कह रहे हैं कि भगवान आपको ताकत दें।

4 of 5
मां के साथ रिया चक्रवर्ती (थ्रोबैक फोटो) - फोटो : Instagram
हाल ही में मदर्स डे के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'मेरी खूबसूरत मां, मुझे याद है आपने मुझसे ये तब कहा था जब मैं छोटी बच्ची थी- तुम्हारे अंदर खुशी है, इसको बाहर मत ढूंढो।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
वहीं बात रिया के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य किरदार में हैं। कोरोना महामारी के कारण फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हो पाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें