Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
- फोटो : twitter
ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस सीरियल का टाइटल ट्रैक तो लोकप्रिय है ही, लेकिन इसका भक्ति गीत और भी ज्यादा लोकप्रिय है। ये भक्ति गीत भगवान कृष्ण के प्रति अक्षरा के प्रेम और समर्पण को दर्शाता है। ये गीत हिना खान के बहुत करीब है। वो इस सीरियल में अक्षरा की भूमिका में थीं। टाइटल ट्रैक को अलका याग्निक, पामेला जैन, नवीन त्रिपाठी और जावेद अली ने गाया है। वहीं, 'ओ कान्हा मुरली की मधुर सुना दो' को रुनझुन ने गाया है। इसी सीरियल का एक और गाना है जो काफी लोकप्रिय है। 'दिल से बंधी एक डोर' को महिलाएं खूब पसंद करती हैं।