फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: रिया चक्रवर्ती के अंकल का निधन, अभिनेत्री ने फोटो साझा कर जताया शोक

Sat, 08 May 2021 12:22 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसके माध्यम से उन्होंने जानकारी दी है कि रिटायर्ड कर्नल एस सुरेश कुमार का कोरोना महामारी से निधन हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
बता दें कि रिया चक्रवर्ती के अंकल कर्नल एस सुरेश कुमार का निधन हो गया है। रिया ने अपने पोस्ट में बताया है कि सुरेश का जन्म 10 नवंबर 1968 को हुआ था, जबकि 1 मई 2021 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty

सुरेश की फोटो शेयर करते हुए रिया ने कैप्शन में लिखा, 'एक जाने माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक सम्मानीय अधिकारी, एक प्यारे पिता और एक बेहतरीन इंसान। कोविड ने आपको हमसे छीन लिया, लेकिन आपकी लीगेसी हमेशा रहेगी...। सुरेश अंकल आप एक रियल लाइफ हीरो हैं। मैं आपको सलाम करती हूं सर।'


4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
रिया ने कैप्शन के आखिर में लिखा, 'मैं आप सभी से विनती करती हूं कि आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। कोविड अच्छा और बुरा नहीं देखता।' इस पोस्ट के साथ उन्होंने #letsuniteagainstcovid और #stayhomestaysafe हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि पिछले कुछ सप्ताह से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर लगातार प्रशंसकों के बीच महामारी से जुड़ी चीजें शेयर कर रही है।  वह लोगों की सहायता करने का भी प्रयास कर रही है।  पिछले वर्ष सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद वह चर्चा में आई थी।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें