फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से लौटते ही घरवालों से क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती? मां ने किया खुलासा

Fri, 09 Oct 2020 02:25 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में नाम आने के बाद और करीब एक महीना जेल में बिताने के बाद बुधवार को रिया चक्रवर्ती जमानत पर रिहा हो गईं। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी। जेल से निकलने के बाद जब रिया घर पहुंचीं तो उन्होंने अपने माता-पिता से क्या कहा? अब इस बात खुलासा हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Twitter: @instantbolly
दरअसल इस बात का खुलासा रिया चक्रवर्ती की मां संध्या चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी जेल से घर लौटी तो उसने सबसे पहले क्या कहा। संध्या ने कहा कि जब एक महीने जेल में काटने के बाद उनकी बेटी रिया घर लौटी तो उसने अपने माता-पिता से मजबूत रहने को कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई
इतना ही नहीं रिया की मां के मुताबिक, रिया ने अपने माता-पिता से कहा, 'आप दुखी क्यों होते हैं, हमें मजबूत होना होगा और इससे लड़ना होगा।' संध्या चक्रवर्ती ने रिया के लिए चिंता जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी जिन चीजों से वो निकली है, अब वो उन सबसे कैसे उभरेगी?

4 of 5
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
इंटरव्यू में बात करते हुए रिया की मां ने आगे कहा, 'मुझे उसकी थैरेपी करवानी पड़ेगी ताकि वो इस ट्रॉमा से बाहर निकल सके और जिंदगी को दोबारा जी सके। क्योंकि ये कानूनी लड़ाई लंबी चलने वाली है। इस बात का सुकून है कि वो जेल से बाहर आ गई है, मेरा बेटा अभी भी जेल में है, मैं ये सोचकर परेशान होती हूं कि कल का दिन हमारे लिए क्या लाएगा?। मेरे पति आखिरी बार ईडी ऑफिस जाने के लिए बाहर निकले थे, जब वो वहां से वापस आ रहे थे तो उनका पीछा किया गया। अब जब भी दरवाजे की घंटी बजती है तो डर लगता है कि कौन होगा, सीबीआई या रिपोर्टर?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भाई शौविक के साथ रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
वह आगे कहती हैं, 'हमने घर के बाहर सीसीटीवी लगवाया है, ताकि बाहर कौन आया है हमें ये पता चल सके। इतने दिन मैं ठीक से सो नहीं पाई , न ही ठीक से खा पाई। मेरा पूरा परिवार तबाह हो गया है। कई बार तो मुझे आत्महत्या करने का ख्याल भी आया।'

रिया चक्रवती की जमानत पर आई सुशांत के परिवार की प्रतिक्रिया, इन चार चीजों पर अभी भी भरोसा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें