स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी ये वेब सीरीज इस वीकएंड की फेवरिट है। जाने माने व्यापारी हर्षद मेहता ने 80 और 90 के दशक में देश के शेयर बाजार और बैंकों में कैसे और कितना घालमेल किया? हंसल मेहता के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज इन्हीं सवालों के जवाब देगी। सोनी लिव की इस बायोग्राफिकल क्राईम ड्रामा वेब सीरीज में इवान रॉड्रिग्स, श्रेया धनवंतरी, प्रतीक गांधी, निखिल द्विवेदी, शारिब हाशमी आदि कलाकार मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद लोगों की उत्सुकता तो बढ़ी है। क्योंकि, वह जानना चाहते हैं कि आखिर पांच हजार करोड़ रुपये का इतना बड़ा घोटाला हर्षद ने किया कैसे?