फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती के भाई ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद, लिखा- 'तुम्हारे जाने का गम कभी कम नहीं होगा'

Mon, 27 Jul 2020 12:56 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रिया, शोविक और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी को एक महीने से ज्यादा वक्त बीत चुका है। लेकिन उनके चाहने वाले अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर सुशांत के लिए ट्रेंड चलाए जाते हैं। हाल ही में सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई जिसे देखकर एक बार फिर उनके चाहने भावुक हो गए। अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती ने पोस्ट साझा किय है। इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत को लेकर कई बातें लिखी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शोविक और सुशांत - फोटो : सोशल मीडिया
शोविक चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी दो फोटो साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। शोविक ने लिखा है, 'मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम अब यहां नहीं हो। तुम्हारी वो छोटी-छोटी बातों पर प्यारी मुस्कुराहट। तुमने हमेशा प्यार में विश्वास जताया और दूसरों को भी प्यार ही दिया। तुम्हारे जाने का गम कभी कम नहीं होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, श्वेता सिंह कीर्ति - फोटो : सोशल मीडिया
पोस्ट में आगे लिखा है, 'पहले मैं तुम्हें देखता था, लेकिन अब मैं आसमान में देखूंगा और पता है तुम्हें देखने के लिए मुझे किसी टेलीस्कोप की जरूरत नहीं है क्योंकि तुम सबसे बड़े और चमकते सितारे हो। मुझे पता है कि अब तुम इस दुनिया से बेहतर जगह हो। लेकिन, मेरा दिल यह कभी नहीं मान पाएगा कि अब तुम मेरे साथ नहीं हो।'

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शोविक ने आगे लिखा है, 'आप मेरे जीवन के उत्प्रेरक थे और मुझे पवित्रता की ओर ले गए। अगर मैं न्यूटन के लॉ को बदल सकता तो आपको यहां वापस ला सकता था। मुझे पता है कि आपको आकाशगंगाओं और ब्लैक होल के बारे में पहले ही पता चल गया होगा। अपनी शाम की चाय के साथ बैठकर सूरज को अपने बगल में देखना ..आपके लिए मेरा प्यार हमेशा मेरे दिल को महसूस कराएगा। सबसे बड़ा दिल और सबसे मजबूत आत्मा वाला व्यक्ति।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media
बता दें कि इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत के लिए भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने  लिखा था,  'तुम्हें देखने के लिए मुझे अपने अंदर हर पल शक्ति चाहिए होगी। तुम यहां मेरे साथ हो, मुझे पता है तुम हो, मैं तुम्हें और तुम्हारे प्यार को सेलिब्रेट करूंगी। मेरी जिंदगी के हीरो, मुझे पता है तुम भी हमारे साथ इसे देखोगे।'

दीपिका कक्कड़ ने घर बैठे दिया राखी बनाने का आइडिया, साझा किया वीडियो

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें