फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोनेशन के लिए पोस्ट कर ट्रोल हुई रिया चक्रवर्ती, यूजर्स बोले- अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो?

Thu, 01 Jul 2021 02:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : ट्विटर
आज यानी एक जुलाई को रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन है। इस खास दिन को उन्होंने खास तरीके से सेलिब्रेट करने की सोची। अपने जन्मदिन से कुछ घंटे पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने फैंस से एक बीमार बच्चे के लिए आर्थिक मदद मांगी।

वीडियो पोस्ट कर ट्रोल हुईं रिया
वीडियो पोस्ट करते हुए रिया ने कैप्शन में बताया है कि उस बच्चे के लिए एक खास दवाई चाहिए जिसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर डोनेशन लिंक शेयर कर लोगों से मदद करने की गुजारिश की है। साथ ही रिया ने वीडियो में ये बताया कि वह अपनी तरफ से उस बीमार बच्चे की मदद कर चुकी हैं। लेकिन यूजर्स को ये बात रास नहीं आई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया का नाम सामने आया था, उसके बाद से ही सुशांत के फैंस रिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram- @rhea_chakraborty
रिया के इस पोस्ट पर सुशांत के फैंस उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- कितनी भी कोशिश कर लो, हमारी राय तुम्हारे लिए कभी नहीं बदलेगी। एक अन्य ने लिखा- तुम्हारे पास क्या कम पैसा है, तुम्ही मदद कर दो।

विज्ञापन

3 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
एक अन्य यूजर ने लिखा-  'अपनी इमेज चेंज करने की कोशिश कर रही हो? कुछ फायदा नहीं होगा।' एक और यूजर ने कहा, 'ताई ने भी सोशल सर्विस स्टार्ट कर ली?' एक ने लिखा, 'आप किसी से मदद मांगने लायक नहीं हो।'
 

4 of 6
रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
बता दें रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में छोटे पर्दे के एमटीवी रियलिटी शो टीवीएस स्कूटी Teen Diva से की थी। वह इस शो की विजेता तो नहीं बन सकी और रनरअप बनकर उन्हें संतोष करना पड़ा। उसके बाद वह एमटीवी के कई शोज को होस्ट करती नजर आईं।  
विज्ञापन

5 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुती' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म तुनेगा-तुनेगा से अपने अभिनय करियर का डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने निधि नाम की भूमिका अदा की थी। उसके बाद वह हिंदी फिल्म 'सोनाली केबल' में नजर आई। हालांकि रिया अभी भी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram
सुशांत की पुण्यतिथि पर किया था पोस्ट
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने एक भावुक नोट लिखकर उन्हें याद किया था। रिया ने लिखा था, 'एक पल भी ऐसा नहीं जब लगा हो कि तुम नहीं रहे, लोग कहते हैं समय सब ठीक कर देता है, मेरे लिए तुम मेरा समय मेरा सबकुछ थे। मुझे पता है ऊपर से तुम मुझे देख रहे हो...चांद से तुम मुझे अपनी दूरबीन से देख रहे हो और मेरी रक्षा कर रहे हो। मैं हर रोज तुम्हें मुझे लेने आने का इंतजार करती हूं। मैं तुम्हें हर जगह ढूंढती हूं।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें