फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: कार्तिक आर्यन ने याद किए अपने संघर्ष के दिन, शाहरुख खान के साथ सेल्फी के लिए मन्नत के बाहर किया था इंतजार

Sat, 15 Jan 2022 06:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते  हैं।  अपनी दमदार एक्टिंग के दम पल बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन आज इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान रखते  हैं।  अपनी दमदार एक्टिंग के दम पल बॉलीवुड में अपना नाम कमाने वाले कार्तिक आर्यन आज बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर ने भले ही अपने करियर ही शुरुआत छोटे बजट वाली फिल्मों से की हो, लेकिन अपने बेहतरीन अभिनय के कारण कार्तिक जल्द ही इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में अपना नाम शामिल करा चुके हैं। लेकिन अभिनेता के जीवन में एक दौर ऐसा भी जब वह स्ट्रगल कर रहे हैं। 

हाल ही में अभिनेता ने अपने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए उस दिन को याद किया जब वह पहली बार मुंबई आए थे और उन्होंने शाहरुख खान के साथ सेल्फी ली थी। कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि शाहरुख खान पहले ऐसे सेलिब्रिटी हैं, जिनके साथ उन्होंने सेल्फी ली थी। उन्होंने बताया कि ये कई साल पहले की बात है जब वो पहली बार मुंबई आए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram

एक वेबसाइट से बात करते हुए कार्तिक ने बताया, “जब मैं पहली बार मुंबई आया, सब मैं एक फैन की तरह शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाहर गया था। उन्होंने बताया कि वह रविवार का दिन था और मैंने सुना था कि हर रविवार को सर फैंस का अभिवादन करने के लिए बाहर आते हैं।

विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : instagram/kartikaaryan

जब मैं वहां पहुंचा तब वह अपनी कार में जा रहे थे और उस भीड़ में मुझे उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिला था।” इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने बाद में इस बारे में शाहरुख खान को बताया, तो कार्तिक ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “नहीं, मैंने उन्हें नहीं बताया।”

4 of 5
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता ने बीते साल राम माधवानी की निर्देशित फिल्म ‘धमाका’ से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में कार्तिक ने एक पत्रकार की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और अमृता सुभाष मुख्य किरदार में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा कार्तिक अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 2’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू भी नजर आएंगी। साथ ही वह रोहित धवन की फिल्म ‘शहजादा’ में कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म तेलुगु की हिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलु’ की रीमेक है। इसके साथ ही वह हंसल मेहता की ‘कैप्टन इंडिया’ और  शशांक घोष की ‘फ्रेडी’ में भी दिखाई देंगे।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें