फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star kids Education: किसी ने अभिनय के लिए छोड़ी पढ़ाई, तो कोई है कोलंबिया से स्नातक, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं ये स्टारकिड्स

Sat, 15 Jan 2022 04:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
स्टार किड्स एजुकेशन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड स्टारकिड्स अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने से पहले ही काफी चर्चाओं में रहते हैं। लेकिन आज हम आपको इनसे जुड़ी किसी खबर के बारे में नहीं बल्कि इनकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में बताने जा रहे हैं। सूची में शामिल स्टारकिड्स में से कई अभिनय के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं, वहीं कई फिल्म प्रोडक्शन व फाइन आर्ट्स में स्नातक कर रहे हैं। पढ़िए...
विज्ञापन

2 of 9
सारा अली खान - फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा अली खान
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस में स्नातक किया है। 
विज्ञापन

3 of 9
अनन्या पांडे ब्राइडल लुक - फोटो : instagram/ananyapanday
अनन्या पांडे
अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस में दाखिला लिया था। हालांकि अपनी डेब्यू फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' का ऑफर मिलने के बाद अभिनेत्री ने स्नातक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

4 of 9
आर्यन खान - फोटो : Instagram
आर्यन खान
अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने लंदन के सेवनओक्स हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से फाइन आर्ट, सिनेमेटिक आर्ट्स, फिल्म एंड टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक किया है।
विज्ञापन

5 of 9
सुहाना खान - फोटो : instagram
सुहाना खान
अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। सुहाना अभी टिस्क स्कूल ऑफ़ आर्ट्स से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 9
जान्हवी कपूर - फोटो : instagram/janhvikapoor
जान्हवी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर ने भी फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है। अभिनेत्री ने लॉस एंजिलिस के ली स्ट्रासबर्ग थिएटर और फिल्म इंस्टिट्यूट से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है।
विज्ञापन

7 of 9
खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
खुशी कपूर
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर अभी अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में दाखिला लिया है। वह अभी फिल्ममेकिंग का कोर्स कर रही हैं।

8 of 9
सारा अली खान, इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम अली खान
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई करने के बाद लंदन के एक बोर्डिंग स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
नव्या नवेली नंदा - फोटो : सोशल मीडिया
नव्या नवेली नंदा
अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने न्यूयॉर्क की फोरडम यूनिवर्सिटी से डिजिटल टेक्नोलॉजी में स्नातक किया है। बता दें कि 2020 में कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण नव्या अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए न्यूयॉर्क नहीं जा पाई थी, इसलिए उन्होंने मुंबई में अपने घर पर ही सेलिब्रेशन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें