फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों...' गणतंत्र दिवस पर सुनें ये 5 लोकप्रिय देशभक्ति गीत

Wed, 26 Jan 2022 10:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Republic Day 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
देश आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज का दिन हर देशवासी के लिए खास होता है। आज ही के दिन साल 1950 में देश को अपना संविधान प्राप्त हुआ था। इस खास मौके पर भारत की राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होता है। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर हम आपको बॉलीवुड के देशभक्ति गाने सुनाते हैं। जिन्हें सुनकर किसी भी भारतीय के अंदर देशभक्ति की भावना जाग जाती है।
विज्ञापन

गाना- ऐ मेरे प्यारे वतन
'काबुलीवाला' फिल्म साल 1961 में आई थी। इस फिल्म का गाना 'ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुरबान' देशभक्ति की अलख जगा देते है। यह गाना अभिनेता बलराज साहनी पर फिल्माया गया था। जिसे खूब पसंद किया जाता है।
विज्ञापन

गाना- ऐ मेरे वतन के लोगों
'ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी' लता मंगेशकर के द्वारा गाया गया ये गीत जब भी सुनते हैं तो आंखें भर जाती है। 

गीत- मां तुझे सलाम
देशभक्ति के गीत हमें हमारे सुनहरे अतीत, हमारी समृद्ध विरासत और हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाते हैं। ए आर रहमान का म्यूजिक और उनकी आवाज में तो ये गाना दिल ही जीत लेता है।
विज्ञापन

गीत- तेरी मिट्टी
केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी में मिल जावां देशभक्ति की ऐसी शिद्दत दिखाता है, जिसे ढूंढ़ पाना आसान नहीं है। यह खूबसूरत देशभक्ति गीत सिंगर बी प्राक ने गाया है। इस गीत को सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- कर चले हम फिदा जान-ओ- तन साथियों

1964 में आई हक़ीकत फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसका देशभक्ति से लबरेज गीत 'कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' आज भी लोकप्रिय है। ये गीत आज भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा देता है। धर्मेंद्र, बलराज साहनी, संजय खान सहित अन्य कलाकारों पर फ़िल्माए गए इस गीत को मदन मोहन ने अपने दिलकश संगीत से सजाया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें