फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Patriotic Movies Web Series: शेरशाह से बोस डेड-अलाइव तक, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें देशभक्ति की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

Wed, 26 Jan 2022 09:12 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
देशभक्ति फिल्में और वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
आज देशभर में 73वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन पर देशभक्ति से भरपूर फिल्में और वेब सीरीज देखने का प्लान बना रहे हैं, तो फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में और वेब सीरीज बनाई गई हैं, जिसे देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। खास बात ये है कि देशभक्ति की वेब सीरीज के साथ फिल्में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। तो आइए आपको इस स्टोरी में उन फिल्मों और वेब सीरीज के नाम बताते हैं साथ ही ये भी जानकारी देते हैं कि इन्हें आप किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
 
शेरशाह  (Shershaah)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर आधारित है, जो करगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। इस फिल्म में विक्रम बत्रा के जज्बे के बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्टिंग ने इस फिल्म में चार-चांद लगा दिए थे। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है।
विज्ञापन

2 of 5
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया  (Bhuj: The Pride of India)
‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ फिल्म साल 1971 में हुई भारत-पाकिस्तान की जंग पर आधारित है। इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे भुज के एयरफोर्स एयरस्ट्रिप को पाकिस्तान ने बर्बाद कर दिया था, जिसके बाद गुजरात की स्थानीय महिलाओं ने आगे आकर एयरफोर्स की मदद की थी। इस फिल्म में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं। ये फिल्म डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बोस डेड-अलाइव - फोटो : सोशल मीडिया
बोस डेड/अलाइव (bose dead/alive)
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ‘बोस डेड-अलाइव’ वेब सीरीज सुभाष चंद्र बोस पर आधारित है। इस सीरीज में राज कुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। सीरीज में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई से लेकर नेताजी की मौत मिस्ट्री की बात की गई है। ये सीरीज एमएक्स प्लेयर पर मौजूद है।

4 of 5
21 सरफरोश- सारागढ़ी 1897 - फोटो : सोशल मीडिया
21 सरफरोश - सारागढ़ी 1897  (21 Sarfarosh – Saragarhi 1897)
‘21 सरफरोश - सारागढ़ी 1897’ एक ड्रामा सीरीज है, जिसमें सारागढ़ी की लड़ाई को दिखाया गया है। इस सीरीज में अभिनेता मोहित रैन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे 21 सिख बटालियन के सिख सैनिकों ने 10 हजार से भी ज्यादा अफगान सैनिकों का सामना किया था। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ इसी घटना पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमित साध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जीत की जिद (Jeet Ki Zid)
अभिनेता अमित साध की वेब सीरीज ‘जीत की जिद’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ये सीरीज जी5 पर मौजूद है, जिसमें रिटायर्ड इंडियन आर्मी स्पेशल फोर्स के ऑफिसर मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर की कहानी की दिखाया गया है। मेजर दीपेंद्र सिंह सेंगर कारगिल युद्ध के दौरान पैरालाइज हो गए थे लेकिन उन्होंने अपने जज्बे और जिद के दम पर अपनी जिंदगी को फिर से शुरू किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें