बी-टाउन के सबसे हॉटेस्ट और चर्चित कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अक्सर अपने लिंकअप की खबरों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के करीब आए इन स्टार्स ने जहां काफी समय तक अपना रिश्ता मीडिया और फैंस की नजरों से छिपाए रखने की कोशिश की थी, वहीं कुछ ही समय पहले 'कॉफी विद करण' में दोनों ने अपने दिल में छिपी ख्वाहिशों को सबके सामने बड़ी बेबाकी से रखा। दोनों के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं और जल्द से जल्द सिद्धार्थ और कियारा को शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। जो फैंस ऐसा चाहते हैं हमारे पास उन लोगों के लिए एक ऐसी खुशखबरी है, जिसे सुन उनके चेहरों पर मुस्कुराहट आ जाएगी।