हिंदी सिनेमा में गिनती के ऐसे कलाकार जिन्हें कभी किसी ने सार्वजनिक जीवन में उदास नहीं देखा। लेखक, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक भी इसी में शुमार रहे। हमेशा दूसरों को हंसाते ही रहे और बीते दिन पहली बार जब उनका जन्मदिन बिना उनके मनाया गया तो इस शाम में शामिल लोगों ने अपने और सतीश के किस्से भी खूब सुनाए। ये किस्से हवाओं में अभी कई दिनों तक घुले रहेंगे। इन किस्सों में एक किस्सा उनकी दुल्हनिया ढूंढने का भी है। और, यह किस्सा उनकी सालगिरह मनाने को इकट्ठा हुए लोगों में से रंगमंच का बड़ा नाम रहीं नादिरा बब्बर ने सुनाया।