बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीना पाठक (Dina Pathak) का आज 100वां जन्मदिन है। 4 मार्च 1922 को जन्मी दीना की गिनती हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। दीना की दो बेटियां रत्ना पाठक शाह और सुप्रिया पाठक अभिनय की दुनिया का बड़ा नाम हैं। दीना पाठक ने करीब छह दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में 120 फिल्मों भी काम किया, जिनमें गोलमाल, उमराव जान, तमस, सत्यकाम और मोहन जोशी हाजिर हो जैसी फिल्में शामिल हैं। दीना के जन्मदिन के खास मौके पर चलिए आपको रूबरू कराते हैं उनसे जुड़े कुछ रोचक किस्सों से...