फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर 'उमराव जान' बिखेरेंगी जलवा, अपनी आंखों की मस्ती का चलाएंगी जादू

Tue, 20 Mar 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rekha
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा और खूबसूरती की मिसाल रेखा जल्द ही छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो में नजर आएंगी। इस शो में रेखा अपनी ही फिल्म के एक यादगार गाने पर ना केवल डांस करेंगी, बल्कि वह गाना गाती हुई भी नजर आएंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
rekha
वैसे यह पहली बार नहीं है जब रेखा किसी रिएलिटी शो में डांस करने वाली हैं। वह अक्सर टीवी शोज में बतौर स्पेशल जज बनकर कंटेस्टेंट के साथ डांस और मस्ती करते हुए नजर आती हैं। अब इसी कड़ी में रेखा एक बार फिर कलर्स पर आने वाले शो 'राइजिंग स्टार 2' में दिखेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
rekha
शो में रेखा अपनी ही फिल्म ‘उमराव जान’ के गाने ‘इन आंखों की मस्ती’ पर अपना जादू बिखेरेंगी। अपनी अदाओं से शमा बांध देने वाली रेखा का यह अंदाज तो हर कोई देखना चाहेगा। वैसे तो कई बार रेखा अपने इस यादगार गाने पर परफॉर्मेंस दे चुकी हैं एक बार फिर उन्हें इस गाने पर थिरकते हुए देखना वाकई दिल को छू लेने वाला होगा। इस बारे में जब रेखा से बात हुई तो वह अपनी इस परफॉर्मेंस के लिए बेहद उत्साहित नजर आईं। 

4 of 5
rekha
कुछ दिनों पहले रेखा ने अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या रॉय को एक इमोशनल खत लिखा। इस खत में उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए अपना प्यार जाहिर किया है। रेखा ने इस चिट्ठी की शुरुआत 'मेरी ऐश' से की। रेखा और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच एक खूबसूरत सा रिश्ता है और दोनों को कई खास मौकों पर एक साथ देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rekha
रेखा ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'तुमने हर रोल को बखूबी निभाया है तुम्हारे जैसी महिला उस नदी की तरह होती है जो बगैर किसी बनावट के आगे बढ़ते रहना चाहती है। वह अपनी मंजिल पर इस इरादे के साथ पहुंचती है कि वह अपनी पहचान खोने नहीं देगी।' बता दें कि रेखा को ऐश्वर्या राय 'मां' कहकर पुकारती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें