फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rekha: पर्दे पर बोल्ड सीन देने से पति की आत्महत्या तक, रेखा के जीवन के वो पांच विवाद जो कभी भुलाए नहीं जा सकते

Sun, 10 Oct 2021 02:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
रेखा बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री कही जाती हैं। अपनी दमदार अभिनय से उन्होंने ना सिर्फ अपनी प्रतिभा साबित की है बल्कि अपनी मस्तानी आंखों और दिलकश अदाओं से लोगों का दिल भी चुरा लिया है। 70 के दशक से लेकर अब तक रेखा फैंस के साथ सितारों की भी पसंदीदा रही हैं। रेखा का फिल्मी करियर बेहद ही सफल रहा। हीरोइन बनने के बाद वो मां के किरदार में नजर आईं और हर किरदार से उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बनाया।

रेखा के जीवन के पांच विवाद

हालांकि मनोरंजन जगत में सितारे जितन बड़े होते हैं कई बार उनके उतने ही विवाद सुनने को मिल जाते हैं। रेखा की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही। उमराव जान बनकर अपनी अदाओं से घायल कर देने वाली रेखा की जिंदगी में कुछ ऐसे विवाद रहे हैं जो ना कभी भुलाए गए और शायद ना कभी भुलाए जा सकेंगे। तो चलिए आज आपको बताते हैं रेखा के जीवन की वो पांच बातें जिन्होंने बटोरी थी सुर्खियां।
विज्ञापन

2 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
बोल्ड सीन से मचा था हंगामा

रेखा ने अपने हिंदी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' फिल्म से की थी। यह उनकी पहली हिट फिल्म भी थी लेकिन प्राण जाए पर वचन ना जाए जैसी बी ग्रेड फिल्म का भी रेखा हिस्सा रहीं। इस फिल्म में सुनील दत्त लीड रोल में थे। फिल्म में एक्सपोज करती रेखा के पोस्टर्स को देख उस समय काफी हंगामा मचा था। फिल्म में रेखा तवायफ के रोल में नजर आई थीं। रेखा के तालाब में नहाने और बिना कपड़ों के बाहर आने के सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
विज्ञापन

3 of 6
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
जब हीरो ने कर लिया जबरन किस

फिल्म 'अंजाना सफर' की शूटिंग के दौरान रेखा एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के लिए पहुंची थीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा वैसे ही फिल्म के लीड एक्टर विश्वजीत ने उन्हें होठों पर किस करना शुरू किया और यह किस लगभग 5 मिनट तक चलता रहा। उस वक्त रेखा महज 15 साल की थीं। विश्वजीत ने अपने इस किसिंग सीन पर सफाई देते हुए कहा था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। इस सीन के बाद रेखा फूट फूट कर रोईं थीं।

4 of 6
रेखा और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार संग इंटीमेट गाने पर मचा बवाल

रेखा ने उम्र में अपने से बेहद छोटे अभिनेता अक्षय कुमार संग फिल्म खिलाड़ियों का खिलाड़ी में काफी इंटीमेट सीन दिए थे। फिल्म के एक गाने इन द नाइट नो कंट्रोल में उन्होंने अक्षय के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे। इसे लेकर रेखा को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। ये भी कहा गया था कि रेखा और अक्षय एक दूसरे को डेट भी करने लगे थे।
विज्ञापन

5 of 6
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : रेखा-अमिताभ बच्चन
शादीशुदा अभिनेता से अफेयर

रेखा के जीवन की कहानी में अमिताभ बच्चन का नाम ना हो ऐसा हो नहीं सकता। रेखा और अमिताभ की ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों को अच्छी लगती थी लेकिन धीरे धीरे दोनों साथ काम करते हुए एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। उनकी नजदीकियों से जया की गृहस्थी लड़खड़ाने लगी थी। उन दिनों अमिताभ और रेखा के किस्से हर रोज अखबारों मे छपने लगे थे इस रिश्ते ने भी उनकी जिंदगी में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुकेश अग्रवाल, रेखा - फोटो : सोशल मीडिया
पति ने लगा ली फांसी

रेखा ने दिल्ली के बिजनेसमैन मुकेश से शादी की थी। हालांकि इस शादी से रेखा को कभी पूरी खुशी नहीं मिल पाई। वो काम के सिलसिले में मुंबई रहते और उनके पति दिल्ली। कुछ ही समय में दोनों के बीच दुरियां आ गईं। वहीं मुकेश अपनी निजी जिंदगी के साथ साथ अपने करियर को लेकर भी परेशान थे ऐसे में उन्होंने रेखा के दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें