रेखा
- फोटो : social media
यासिर उस्मान ने उनकी किताब 'रेखा- द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी फरजाना संग लिव-इन रिश्ते का दावा करने वाली रिपोर्ट्स पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरी किताब 'रेखा द अनटोल्ड स्टोरी' के हवाले से रेखा के अपनी सेक्रेटरी लिव इन का आरोप लगाने वाले न्यूज आर्टिकल्स पूरी तरह से फर्जी, मनगढ़त और गलत हैं। उन्होंने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है। इनका इरादा सिर्फ सनसनी पैदा करना है। मैं ये कहना चाहता हूं कि मीडिया में जो भी बातें क्वोट कर लिखी गई हैं वैसा मेरी किताब में कहीं भी नहीं लिखा हुआ है। इसके अलावा मैंने अपनी किताब में लिव-इन रिलेशनशिव या फिर किसी तरह के सेक्सुअल रिलेशनशिप की बातें मैंने अपनी किताब में नहीं लिखी हैं।'