फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब सुनील दत्त की वजह से इस एक्टर से ठन गई थी नरगिस की दुश्मनी! वर्षों बाद सुलझा था मामला

Mon, 24 Jul 2023 09:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजेंद्र कुमार-नरगिस - फोटो : अमर उजाला
नरगिस अपने दौर की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया। इनमें 'मदर इंडिया' भी एक है। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार ने नरगिस के साथ काम किया और उनके पति के रोल में नजर आए। इसी फिल्म में सुनील दत्त भी थे, जिनसे बाद में नरगिस ने शादी रचाई। 'मदर इंडिया' के अलावा नरगिस एक और फिल्म में सुनील दत्त को कास्ट कराना चाहती थीं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार वह राजकुमार को रिप्लेस कराकर ऐसा करना चाह रही थीं। उन्होंने इसके लिए जिद पकड़ ली थी। जिद तो पूरी नहीं हुई, लेकिन एक मशहूर एक्टर से उनके रिश्ते जरूर बिगड़ गए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
यह मामला वर्ष 1963 में आई हुई फिल्म 'दिल एक मंदिर' का है। इस फिल्म को सीवी श्रीधर ने बनाया था। श्रीधर नरगिस के बहुत अच्छे दोस्त थे। फिल्म में श्रीधर ने राजेंद्र कुमार और राजकुमार को कास्ट किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार को श्रीधर ने राजेंद्र कुमार के कहने पर ही रखा था। लेकिन जब नरगिस को इस फिल्म के बारे में पता चला तो उन्होंने श्रीधर से कहा कि राजकुमार की जगह वह सुनील दत्त को रख लें।
विज्ञापन

3 of 5
राजकु्मार - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस ने श्रीधर को दोस्ती का हवाला दिया और यह भी कहा कि अगर वह ऐसा करते हैं तो वह खुद उनके साथ फिल्म भी करेंगी। श्रीधर ने नरगिस की बात मान ली और सुनील दत्त को रख लिया। लेकिन, जब राजेंद्र कुमार को इस बारे में पता चला तो वह सीधे श्रीधर के पास पहुंचे और उनसे कहा कि अगर राजकुमार को निकालोगे तो मैं भी फिल्म नहीं करूंगा।
Dhoni: 'लेट्स गेट मैरिड' में दिखाई देंगे धोनी, पत्नी के साथ मिलकर बनाई प्रोडक्शन कंपनी की ये है पहली फिल्म

4 of 5
राजेंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
वह एक ऐसा दौर था जब राजेंद्र कुमार को फिल्म के हिट होने की गारंटी माना जाता था। श्रीधर को राजेंद्र कुमार की बात माननी पड़ी और फिर से राजकुमार को लेना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम से नरगिस काफी नाराज हुईं और राजेंद्र कुमार से उनकी ठन गई। राजेंद्र कुमार ने भी राजकुमार को हटाने के लिए दबाव बनाने के चलते नरगिस को खूब सुनाया। कहा जाता है कि इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती टूट गई। 'दिल एक मंदिर' नरगिस के हाथ से भी निकल गई और उनकी जगह मीना कुमारी को रखा गया।
Rohit Shetty: 'सिंघम 3' को लेकर रोहित शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की फैन फॉलोइंग को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस घटनाक्रम के वर्षों बाद दोनों के रिश्ते फिर बेहतर हुए। दरअसल, नरगिस और राजेंद्र कुमार के रिश्ते तब सामान्य हुए जब दोनों के बच्चों ने आपस में शादी करने का तय किया। बता दें कि राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव ने संजय दत्त की बहन से शादी की है।
Kangana Ranaut: 'रिवाल्वर रानी' में वीर दास को किस करने की बात पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ऋतिक के बाद...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें