किरदार: रेशमा / राजा
फिल्म: जानी दुश्मन (1979)
सितारों की फौज से सजी यह एक हॉरर फिल्म है। जीतेन्द्र, सुनील दत्त, शत्रुघन सिन्हा, संजीव कुमार जैसे और भी कई बड़े कलाकारों के बीच रीना अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहीं। शत्रुघन सिन्हा के साथ तो उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आ ही रही थी। इस फिल्म में सुनील दत्त के साथ भी उन्हें पर्दे पर देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। साथ ही उनके अभिनय को भी बहुत काफी सराहा गया।