फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरफान खान की इस आदत से परेशान थे घरवाले, पिता कहते थे- 'पठान के घर ब्राह्मण पैदा हो गया है'

Tue, 07 Jan 2020 08:51 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Irrfan Khan - फोटो : instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान ने हर उम्र के दर्शकों को प्रभावित किया है। इरफान खान आज यानी 7 जनवरी को अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । इरफान का जन्म 1967 में जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे।

विज्ञापन

2 of 7
irrfan khan
आपको जानकर हैरानी होगी कि पठान परिवार के होने के बावजूद इरफान बचपन से ही शाकाहारी हैं। उनके पिता उन्हें हमेशा यह कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया। इरफान खान का शुरुआती दौर संघर्षों से भरा था। जब उनका एनएसडी में प्रवेश हुआ, उन्हीं दिनों उनके पिता की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
Irrfan Khan - फोटो : social media
इसके बाद इरफान को घर से पैसे मिलने बंद हो गए। एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए उन्होंने अपना कोर्स खत्म किया। इरफान खान ने अपनी क्लासमेट सुतपा सिकंदर से 23 फरवरी 1995 को शादी की। इरफान के संघर्ष के दिनों में सुतपा हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं।

4 of 7
irrfan khan
इरफान ने जब सुतपा सिकंदर से शादी का फैसला किया तो वो उनके लिए धर्म बदलने के लिए भी तैयार हो गए थे लेकिन सुतपा के घरवाले दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद इरफान को धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी। इरफान खान ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया है।

 
विज्ञापन

5 of 7
Irrfan Khan
बॉलीवुड के साथ-साथ इरफान हॉलीवुड में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने 'स्पाइडर मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' और 'इन्फर्नो' जैसी फिल्मों में काम किया। एक इंटरव्यू में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स ने उनकी सराहना करते हुए कहा था कि इरफान की आंखें भी अभिनय करती हैं। इरफान ने पहली बार 2005 में आई फिल्म 'रोग' में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

6 of 7
Irrfan Khan - फोटो : social media
फिल्म 'हासिल' के लिए इरफान खान को उस साल का 'बेस्ट विलेन' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उसके बाद इरफान ने 'लंचबॉक्स', 'गुंडे', 'हैदर', 'पीकू' और 'हिंदी मीडियम' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इरफान खान को फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2011 में भारत सरकार की तरफ से उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Irrfan Khan - फोटो : social media
साल 2018 में इरफान को न्यूरो एंडोक्राइन नाम की बीमारी हो गई । इसके बाद वो इलाज के लिए लंदन चले गए । लंबे समय तक उनका इलाज चला और करीब एक साल बाद वो भारत लौटे । इरफान अब पूरी तरह से ठीक हैं । अब इरफान फिल्म 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में इरफान के साथ करीना कपूर नजर आएंगी । इरफान एक मंझे हुए अभिनेता हैं, उनकी दमदार एक्टिंग और शानदार डायलॉग डिलिवरी को उनके फैंस याद करते हैं ।
 

विराट की इस अंदाज में अजय देवगन ने की तारीफ, कहा- 'कोहली भारतीय टीम के...'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें