फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रील में रियल: 'दम मारो दम' से 'उड़ता पंजाब' तक, ड्रग्स पर आधारित इन फिल्मों ने दिखाया 'काला सच'

Wed, 20 Oct 2021 02:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ड्रग्स पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ड्रग्स की कहानी नई नहीं है। संजय दत्त से लेकर फरदीन खान तक कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों का नाम ड्रग्स के साथ जुड़ चुका है। आर्यन खान का नाम इस लिस्ट में नया है। ड्रग्स को लेकर भी बॉलीवुड में फिल्में बनती रही हैं और इन फिल्मों पर भी काफी विवाद हुआ है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उड़ता पंजाब का आता है। इस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी हंगामा हुआ था। राजनीतिक दलों ने इस फिल्म को लेकर कहा था कि ये पंजाब की छवि खराब करती है। इसके अलावा भी ड्रग्स को केंद्र में रखकर कई फिल्में बनी हैं। आइए जानते हैं कि कौन कौन सी वो फिल्में हैं, जिनकी पटकथा ड्रग्स को लेकर लिखी गई थी और इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल किया? पढ़िए इन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
उड़ता पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया
उड़ता पंजाब
पंजाब में युवाओं के बीच मौजूद ड्रग समस्याओं को लेकर ये फिल्म बनी थी। इसमें दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर, शाहिद कपूर और कई दूसरे बड़े कलाकार शामिल थे। इस फिल्म को लेकर पंजाब में काफी हंगामा हुआ और कई जगह ये रिलीज भी नहीं हो पाई थी। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। दिलजीत दोसांझ को इसी फिल्म से बड़ी पहचान मिली।
विज्ञापन

3 of 5
दम मारो दम - फोटो : सोशल मीडिया
दम मारो दम
साल 2011 में ये फिल्म रिलीज हुई थी। गोवा की कहानी पर बनी इस फिल्म में बिपाशा बासु, अभिषेक बच्चन और राणा दग्गुबाती थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो बहुत अच्छी कमाई नहीं कर सकी लेकिन इस फिल्म के गाने काफी सुपरहिट हुए थे।

4 of 5
फिल्म- संजू
संजू
राजकुमारी हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म संजू सुपर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रनबीर कपूर ने संजय दत्त का बेहतरीन किरदार निभाया था। ये संजू की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि वो कैसे ड्रग्स के आदि हो गए थे कि उन्हें इलाज के लिए अमेरिका तक जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कालाकांडी
कालाकांडी
ये फिल्म साल 2018 में आई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार में सैफ अली खान थे। ये एक डार्क थ्रिलिंग कॉमेड फिल्म थी। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खासा कमाल नहीं कर सकी थी। इस फिल्म में सैफ के अलावा अक्षय ओबरॉय, कुणाल रॉय कपूर, दीपक डोबरियाल, इशा तलवार, शोभिता धुलिपाला जैसे स्टार्स थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें