Tiger Nageswara Rao
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म टाइगर नागेश्वर राव को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में बनाया जाएगा। स्टुअर्टपुरम के कुख्यात चोर के जीवन पर आधारित टाइगर नागेश्वर राव रवि तेजा के लिए सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होने जा रही है। यह अभिनेता की पहली पैन इंडिया प्रोजेक्ट को चिह्नित करेगी।