फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui: चुनिंदा किरदारों को ही पर्दे पर जीवंत करते हैं नवाज, 200 स्क्रिप्ट्स पढ़ने के बाद चुनी केवल पांच

Fri, 01 Apr 2022 11:23 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अपनी अदाकारी के दम पर नवाज एक अलग पहचान बना चुके हैं। इतने कामयाब होने के बाद भी वह लगातार जमीन से जुड़े हुए हैं और बहुत ही सादगी पसंद अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े अभिनेता होने की वजह से यह तो स्वाभाविक है कि वह लगातार काम करते रहते हैं। नवाज अपने करियर में बहुत ही चुनिंदा फिल्में करने के लिए भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
नवाजुद्दीन ने कहा उन्हों फेम और पैसे के पीछे भागना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा मैंने जितने भी प्रोजेक्ट्स का चयन किया वो एक्सपेरिमेंट करने के लिहाज से सही थे। फिल्मों के चयन को लेकर उन्होंने कहा- मैंने 200 में से सिर्फ पांच स्क्रिप्ट को चुना, जिसके बाद मेरे निर्णय से पहले मुझसे पूछा भी गया कि क्या मैंने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ी है, या फिर बिना देखे ही निर्णय ले लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आगे कहा- किसी भी फिल्म में कैरेक्टर दमदार होना चाहिए, भले ही उसमें कंटेंट के नाम पर कुछ न हो। इसके बाद आप मुझे बताएं कि उस फिल्म में मेरा कैरेक्टर असहज महसूस कराएगा या नहीं। तब मैं किसी एक को चुन सकता हूं। किसी भी फिल्म की प्रक्रिया के बारे में नवाज आगे बताते हैं कि मैं किसी भी फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में पहले तो सिर्फ एक लाइन में सुनना पसंद करता हूं। अगर मुझे पसंद आता है तब मैं अपने असिस्टेंट से कहता हूं कि मुझे कहानी के बारे में विस्तार से बताओ या फिर फिल्म मेकर्स मेरे पास  आएं और मुझे इसके बारे में समझाएं।
विज्ञापन

4 of 4
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : Instagram
नवाजुद्दीन सिद्दीकी को अन्य फिल्म स्टार की तरह विदेशों में छुट्टियां बिताना नहीं पसंद है। वह कहते हैं उनको अपने काम में ही आराम मिल जाता है। नवाजुद्दीन ने बताया- कुछ लोग शौक से आराम करने के लिए ट्रैवेल करते हैं, लेकिन मैं तो सेट पर भी आराम से ही होता हूं। उन्होंने कहा मैं वह शख्स नहीं हूं जिसे शांति के लिए पहाड़ों या फिर कहीं और जाने की जरुरत हो। अगर मैं बाहर भी जाता हूं तो मुझे नहीं लगता कि मैं आराम कर पाउंगा क्योंकि मैं अपने काम को एंज्वाय करता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें