फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: घर से क्यों भाग गई थीं शहनाज, पहली बार बताई परिवार से कलेश की वजह

Sun, 26 Jan 2020 11:32 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shehnaz kaur gill - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 को अब तक का सबसे सफल सीजन बताया जा रहा है । शो के फिनाले में तीन हफ्ते बचे हैं और अभी 9 कंटेस्टेंट घर में हैं । इस हफ्ते शहनाज और सिद्धार्थ को छोड़कर पूरा घर नॉमिनेट है । सलमान खान ने वीकेंड में वार में आकर तीन घरवालों को सुरक्षित कर दिया । इसमें आसिम रियाज, विशाल आदित्य सिंह और माहिरा शर्मा का नाम शामिल है । इसी दौरान सलमान ने घरवालों के झगड़ों को सुलझाने की भी कोशिश की । 
विज्ञापन

2 of 6
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
सलमान के सामने पहली बार सिद्धार्थ और शहनाज भी लड़ पड़े । कुछ दिन पहले तक दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन जबसे शहनाज ने आसिम की टीम का साथ देना शुरू किया है तबसे सिद्धार्थ ने उनसे बात करना बंद कर दी । साथ ही दोनों के बीच टास्क के दौरान भी जमकर झगड़े हुए । झगड़े के दौरान सिद्धार्थ ने शहनाज को कहा था कि तुम तो घर से भागी हुई हो । 
विज्ञापन

3 of 6
शहनाज कौर गिल - फोटो : Social Media
शहनाज को ये बात बहुत बुरी लगी थी । वो रोई भी थीं । हाल ही में शहनाज ने बताया कि वो घर से क्याें चली गई थीं । शहनाज ने ये सारी बातें आसिम, रश्मि और विशाल से बताईं । विशाल ने शहनाज से पूछा, 'तेरे घरवालों ने बोला नहीं?शादी करने के लिए।' तब शहनाज ने कहा, 'बहुत बार हुआ है । मैं अपने स्टैंड पर खड़ी रही हूं । मैंने नहीं करवानी ।'

4 of 6
shehnaz - फोटो : social media
'जब मैं इंडस्ट्री में आई हूं, कितने देर मेरे पापा जाते थे शूट पे । उसके बाद मैंने ऐसा कटऑफ किया घरवालों के साथ क्योंकि मैं वहां पे रहकर मुझे बहुत मुश्किल आ रही थी । डेली शूट पर जाना । कभी किसी को मनाऊं मैं, पापा मुझे छोड़ आओ । रोज कलेश होते थे मेरे घर पे । क्या कर रही है? छोड़ दे ये काम । उधर मैंने कमिटमेंट कर दी थी और मेरे घर पे कलेश होता था कि छोड़ने कौन जाएगा ।'
विज्ञापन

5 of 6
shehnaz gill - फोटो : social media
'प्रोडक्शन वाले यहां नहीं आएंगे ना । गांव में । चंडीगढ़ में शूट है । मैंने कहा बहुत हो गया । ये तेरी शादी कर देंगे । तेरा जीना हराम कर देंगे । कल को तू किसी के पास गई शादी करके, तेरी तो निभेगी नहीं वहां पे । तेरे तो दिमाग में वही बैठा हुआ है कि एक्टिंग लाइन में जाना है । ऐसा भागी, वापस नहीं आई 3-4 साल तक । घरवाले खुश कि तेरा नाम बना हुआ है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shehnaz - फोटो : social media
'तूने हमारा नाम बनाया । हमारे को लोग पूछते हैं कि किसकी बेटी है । लोग आते हैं पूछते हैं कि कहां पे है वो । उस दिन से मैं अपने घरवालों से कनेक्टेड हूं ।' शहनाज की ये क्लिप वूट पर अनसीन अनदेखा पर है । बता दें कि शहनाज को दर्शक बहुत पसंद करते हैं । सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को भी बहुत पसंद किया जाता था लेकिन अब ये जोड़ी टूट चुकी है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें