फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: रवि किशन से लेकर मोनालिसा तक भोजपुरी में हैं नंबर 1, लेकिन हिंदी फिल्मों में नहीं चला जादू

Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रवि किशन, मोनालिसा, मनोज तिवारी - फोटो : Instagram
भोजपुरी सिनेमा में आज कई ऐसे सितारे हैं जो आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन अपनी इंडस्ट्री में अपनी जगह कायम करने के लिए इन सितारों ने एक लंबा संघर्ष किया है। रवि किशन को आज जहां भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा गया तो वहीं आम्रपाली और अक्षरा मोनालिसा जैसी अभिनेत्रियों ने न सिर्फ अपने शानदार अभिनय से सबका दिल जीता बल्कि वो आज के समय में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियां हैं। भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी में भी हाथ आजमाया।

हिंदी में नहीं किया कुछ खास कमाल

भोजपुरी इंडस्ट्री के आज सुपरस्टार कहे जाने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया। लेकिन भोजपुरी सिनेमा की तरह हिंदी फिल्म जगत में उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन भोजपुरी कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन वो सफलता हासिल नहीं कर पाए। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन से कलाकार हैं लिस्ट में शामिल।
विज्ञापन

2 of 6
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया
रवि किशन

रवि किशन आज न सिर्फ भोजपुरी सिनेमा बल्कि साउथ और हिंदी सिनेमा का भी जाना-माना नाम है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा का अमिताभ बच्चन कहा जाता है। हिंदी फिल्मों में उन्होंने, ‘तेरे नाम’, ‘लक’ और हेरा-फेरी’ सहित कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें वो सफलता हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन

3 of 6
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया
मोनालिसा

मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भले ही बी ग्रेड फिल्मों से की हो, लेकिन आज वो भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ टेलीविजन का भी एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मोनालिसा ने साल 2005 में अजय देवगन, सुनील शेट्टी और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म ‘ब्लैकमेल’ में काम किया था। इसके अलावा वो गोविंदा ‘मनी है तो हनी है’ में भी एक छोटा सा किरदार निभाया था। लेकिन उन्हें हिंदी फिल्मों में वो पहचान नहीं मिली।

4 of 6
मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
मनोज तिवारी

इन दिनों फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय मनोज तिवारी ने फिल्म ’23 मार्च 1931: शहीद’ में काम किया था। इसमें उन्होंने वीरभद्र की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मुख्य भूमिका में सनी देओल, बॉबी देओल और अमृता सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि हिंदी में उन्हें वो पहचान हासिल नहीं हुई।
विज्ञापन

5 of 6
अवधेश मिश्रा - फोटो : Instagram
अवधेश मिश्रा

भोजपुरी फिल्मों में विलन की भूमिका निभाने वाले अवधेश मिश्रा ने हिंदी फिल्म ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ में काम किया था। इस फिल्म में मल्लिका शेहरावत, ओमपुरी और जैकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
शुभी शर्मा  

शुभी शर्मा ने जॉन अब्राहम के साथ फिल्म वेलकम बैक में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने आइटम नंबर किया था। हालांकि इसके बाद वो हिंदी फिल्मों में नजर नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें