रवि किशन की बेटी रीवा की पहली फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज
रवि किशन की बेटी रीवा किशन की डेब्यू फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर के साथ साथ फिल्म की रिलीज तारीख भी सामने आ गई है। ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट करते हुए लिखा" अक्षय खन्ना, रीवा किशन और प्रियंक शर्मा की 'सब कुशल मंगल' 3 जनवरी को रिलीज होगी। यह है फिल्म के पोस्टर का पहला लुक।"
फिल्म का निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप ने किया है और फिल्म की निर्माता हैं दिग्गज फिल्ममेकर नितिन मनमोहन की बेटी प्राची। अक्ष्य खन्ना इस फिल्म में बहुत अहम किरदार में नजर आएंगे।