बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें और किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में रवीना ने अपनी बेटी छाया को उनके 34वें जन्मदिन पर बेहद ही खास अंदाज में बधाई दी। उन्होंने इस खास मौके पर छाया की बचपन की तस्वीर के साथ हालिया तस्वीर भी साझा की। इतना ही नहीं उन्होंने छाया की वो तस्वीर भी साझा की जब वो दुल्हन बनी थीं। उन्होंने साल 2016 में कैथलिक शादी की थी।
रवीना टंडन ने लिखा बेहद खूबसूरत पोस्ट
इस तस्वीर को साझा करने के साथ रवीना टंडन ने कहा कि छाया उनके जीवन की सबसे बेस्ट चीज हैं। उन्होंने इन खूबसूरत तस्वीरों को साझा करने के साथ बेहद की खूबसूरत कैप्शन लिखा, 'जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई हो बच्ची, मेरी पक्की सहेली, मेरी सुपर अचीवर, मेरे बुढ़ापे का सहारा, मेरी प्यारी दुलारी बेबी गर्ल छाया'। आगे उन्होंने लिखा, 'तुम मेरे जीवन की सबसे बड़े खुशी हो, तुम्हारा दिन अच्छा गुजरे और आगे तुम्हे और भी खुशियां मिले। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। तुम्हारी तीनो मां, वीणा आंटी, डॉली भाभी और मैं, हम सब तुमसे प्यार करते हैं। तुम सबसे खास हो और ये तुम्हे भी पता है'।