रवीना टंडन लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । आखिरी बार वो फिल्म 'द मदर' में नजर आई थीं । आज हम आपको इसी फिल्म से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं । इस फिल्म में एक रेप सीन था । जिसे करने के बाद रवीना इतना डर गई थीं कि वो तीन दिन तक सो नहीं पाई थीं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
raveena tandon
इस बात का खुलासा रवीना टंडन ने खुद एक इंटरव्यू में किया था । रवीना ने फिल्म में लीड रोल प्ले किया था । रवीना की ये फिल्म महिलाओं पर हो रही हिंसा पर आधारित थी। फिल्म की स्क्रिप्ट उन्हें काफी दिलचस्प लगी थी।
विज्ञापन
3 of 6
रवीना टंडन
जब उन्होंने शूटिंग शुरू की तो वो अपने रोल के साथ काफी अटैच हो गईं। शूटिंग के बाद भी वो खुद को उससे अलग नहीं कर पा रही थीं। इस वजह से उन्हें काफी तकलीफ हुई। फिल्म में कई रेप सीन भी हैं।
4 of 6
raveena tandon
रवीना ने कहा था, 'जब हमने सबसे खौफनाक सीन की शूटिंग की तो मैं तीन रातों तक सो नहीं पाई । उस समय हालत और बद्तर हो गई जब इस सीन को दोबारा डब करना पड़ा।' इससे रवीना काफी विचलित हो गईं।
विज्ञापन
5 of 6
raveena tandon
इसके बाद तो रवीना काफी डिस्टर्ब रहीं और रातें रोकर गुजारी। पहले लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म 'दामिनी कांड' पर आधारित थी । उन्होंने कहा था, 'यह फिल्म दिल्ली पर आधारित है, लेकिन इसका उस घटना से कोई लेना-देना नहीं है।'
रवीना ने कहा कि ये बहुत दुखद था कि जिस समय हमने दिल्ली में शूटिंग रैप अप की ठीक उसी तरह की घटना घट गई। जब हमने इसके बारे में अखबर में पढ़ा तो हम चौंक गए। जो हमने फिक्शन में शूट किया वो हकीकत में हो गया। यह बहुत ही अस्वभाविक बात थी।