बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। दरअसल पिछले दिनों रवीना मध्यप्रदेश स्थित नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गई थी, वहां उन्होंने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया और जंगली जानवरों की फोटो और वीडियो भी बनाए। इस दौरान उन्होंने टाइगर की भी फोटोज खींची और वीडियो शूट किए। अब इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। यह विवाद टाइगर के एकदम पास जाकर फोटो खींचने और वीडियो बनाने से जुड़ा हुआ है।