कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'इमरजेंसी' की इन बीटीएस तस्वीरों पर कंगना ने लिखा है, 'इमरजेंसी की असम शेड्यूल के कुछ बीटीएस फोटो आपके लिए।' इस तस्वीरों से उन्होंने फैंस को संकेत करते हुए बताया कि उनके असम का शेड्यूल पूरा हो चुका है। फोटोज में कंगना बतौर डायरेक्टर सेट पर काफी बिजी दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा, एक तस्वीर में वह शूटिंग सेट पर क्रू मेंबर्स और स्टाफ के साथ मिलकर जमकर मौज मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'इमरजेंसी' के लिए कंगना ने असम के अलग-अलग हिस्सों में जाकर शूटिंग की है।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन नहीं करेंगे अनीस बज्मी? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई