फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संग ड्राइवर की शादी में पहुंचीं रवीना टंडन, कुछ इस अंदाज में बेटी के साथ आईं नजर

Tue, 26 Nov 2019 11:44 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raveena Tandon, Anil Thadani - फोटो : social media
बॉलीवुड में ऐसे कई कलाकार हैं जो अपने यहां काम करने वालों यानी नौकर की शादी या पार्टी में जाकर उनके आयोजनों को और भी ज्यादा खास बना देते हैं। एक बार फिर ऐसा नजारा देखने को मिला जब बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रवीना टंडन भी अपने ड्राइवर की शादी में पूरे परिवार के साथ पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Raveena Tandon - फोटो : social media
जी हां, हाल ही में रवीना टंडन अपने ड्राइवर के विवाह समारोह में शामिल हुईं। इस खास मौके पर रवीना टंडन अपने पति अनिल थडानी,बेटी रणवीर और बेटी राशा के साथ दिखाई दीं। लाइट पिंक कलर के लहंगे में नजर आईं रवीना टंडन काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनकी बेटी राशा ने लाइट ग्रीन कलर का लहंगा पहना हुआ था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राशा - फोटो : social media
रवीना टंडन और राशा की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। उनकी तस्वीरों को varindertchawla ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। 90 के दशक की खूबसूरत अभिनेत्री रवीना टंडन ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। दिलवाले, मोहरा, दुल्हे राजा, लाडला, अंदाज अपना अपना और छोटे मियां बड़े मियां जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। हाल में रवीना लव लॉफ लाइव शो में पहुंची थीं। इस शो में उन्होंने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

4 of 5
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media
रवीना टंडन ने बताया कि आज भी शाहरुख खान से उनके रिश्ते बहुत मजबूत हैं। रवीना ने कहा, 'शाहरुख जब भी मेरे पति (अनिल थडानी) से मिलते हैं तो मेरी खुशबू की खूब तारीफ करते हैं। शाहरुख मेरे पति से कहते हैं कि तुम्हारे पास पत्नी के रूप में सबसे अच्छी सुगंधित अभिनेत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shah Rukh Khan and Raveena Tandon - फोटो : Social Media
रवीना ने खुलासा किया कि जब वो शाहरुख के साथ फिल्मों में काम किया करती थीं तो भी वह यही कहते थे कि तुम्हारी खुशबू बहुत अच्छी है। रवीना ने बताया कि आज भी शाहरुख से जब भी मुलाकात होती है तो वो मेरे पास आकर खुशबू सूंघने लगते हैं। बता दें कि शाहरुख खान और रवीना टंडन ने जादू, पहला नशा, जमाना दीवाना, और ये लम्हें जुदाई के जैसी फिल्मों में साथ काम किया हैं। इन फिल्मों में उनके किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया था।

पढ़ें: पत्रकार रह चुके हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें