नसीरुद्दीन शाह और रत्ना पाठक शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में, एक इंटरव्यू में, रत्ना पाठक ने कबूल किया कि उनके पिता को उनकी शादी को लेकर आपत्ति थी। हालांकि, अभिनेत्री ने नसीरुद्दीन के परिवार के प्रति उनके अटूट समर्थन और प्यार के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा रत्ना ने अपनी सास के साथ अपने संबंधों को लेकर अपनी भावनाएं साझा कीं और समय के साथ मजबूत हुए संबंधों पर जोर दिया।