साउथ सिनेमा की फिल्में अब बॉलीवुड को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं। चाहें वह फिल्म पुष्पाः द राइज हो या हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आरआरआर' साउथ की इन फिल्मों को हिंदी भाषी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। साउथ सिनेमा के सितारों की अब पूरे देश में तूती बोल रही है। फिल्म बाहुबली के बाद से एक के बाद एक कई साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तेजी से रफ्तार पकड़ी है और साउथ के सितारों ने अब बॉलीवुड में भी अपनी पकड़ बनानी शुरु कर दी है। पुष्पा फेम रश्मिका मंदाना से लेकर स्टार विजय देवरकोंडा दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारें साल 2022 में बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।