आदिपुरुष
- फोटो : insta
लेकिन, जिस फिल्म का देश भर के दर्शकों के अलावा दुनिया भर में इंतजार हो रहा है वह फिल्म है, ‘आदिपुरुष’। और सूत्र बताते हैं कि इस फिल्म में पराक्रमी राम का जो रूप प्रभास ने धरा है, उसके चर्चे हॉलीवुड तक पहुंच चुके हैं। निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म में प्रभास का रूप उनके ‘बाहुबली’ अवतार से भी विशाल माना जा रहा है। प्रभास ने इस फिल्म के लिए जबर्दस्त मेहनत की है और ये पहली हिंदी फिल्म होने जा रही है जो देश की मुख्य भाषाओं के साथ साथ दुनिया की उन तमाम देशों की भाषाओं में भी डब की जाएगी, जहां राम की कथाएं किसी न किसी रूप में परंपराओं के रूप में चली आ रही हैं।