फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: एक मेन्सवियर ब्रांड का विज्ञापन कर निशाने पर आए रश्मिका मंदाना और विक्की कौशल, फूटा लोगों का गुस्सा 

Fri, 01 Oct 2021 05:51 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने एक साथ आकर एक ब्रांड के लिए शूट किया। बता दें कि रश्मिका ने जिस ब्रांड के लिए शूट किया वो एक मेन्सवियर ब्रांड है। रश्मिका को विक्की कौशल के साथ इस एड में मॉडल के रूप में कास्ट करना लोगों की रूढ़िवादी  सोच को तोड़ता है। दरअसल स्साल 2007 में एक अंडरवियर ब्रांड के लिए टेलीविजन विज्ञापन ‘ये तो बड़ा टॉइंग है लॉंच किया था। इस विज्ञापन ने रूढ़िवादी  सोच पर घात किया था। इस जिंगल को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब एक लंबे समय के बाद ये ब्रांड माचो स्पोर्टो की लॉन्चिंग के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस एड को लेकर खूब बवाल मच रहा है, इसी के साथ लोग इस एड की खूब आलोचना कर रहे हैं।  

रश्मिका मंदाना बनी ब्रांड का चेहरा

इस मेन्सवियर ब्रांड के लिए विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना ने शूट किया। इस एड में दोनों पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। ये एड फीमेल गेज(महिला द्वारा ताकने) को उचित ठहराने की प्रतिबद्धता के साथ वापसी कर रहा है। नेशनल क्रश बन चुकीं रश्मिका जैसी चर्चित अभिनेत्री को एक मेन्सवियर प्रोडक्ट के लिए मॉडल के तौर पर लेना भी रूढ़ियों को तोड़ता है। इस एड में रश्मिका एक योगा टीचर के रूप में नजर आ रही हैं तो वहीं विक्की कौशल इस एड में स्टूडेंट बने हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
युवा और आत्मविश्वासी महिला पर आधारित है

अपने इस नए विज्ञापन के बारे में बात करते हुए माचो स्पोर्टो की पैरेंट कंपनी जेजी होजरी के एमडी नवीन सेकसरिया ने कहा, ‘हमने अपने इस ‘ये तो बड़ा टॉइंग है’ को एक मॉडर्न और ट्रेंडी अवतार दिया है। हालांकि ये एक मेन्सवियर का विज्ञापन है, लेकिन ये कैम्पेन एक युवा और आत्मविश्वासी महिला के इर्दगिर्द घूमता है। जो आकर्षक लगने पर एक पुरुष को ताकने की हिम्मत रखती है।
विज्ञापन

3 of 6
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : Social Media
रूढ़िवादी सोच को तोड़ता है

आगे बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज के समय में इस एड के जरिए हम पुरुष प्रधान रूढ़िवादी सोच को तोड़ते हुए ये बताना चाहते हैं कि आज की महिलाए किसी भी तरह की पहल करने से नहीं घबराती हैं। इस मैसेज को दुनिया तक पहुंचाने के लिए और नई बात शुरू करने के लिए पुरुष के अंडरवियर ब्राण्ड से बेहतर क्या हो सकता है’।
 
 

4 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram
छोटी-छोटी सीरीज बनाई गईं

विज्ञापन में उनके योगा सेशंस के अलग-अलग दृश्य हैं, जिनमें रश्मिका विक्की के माचो स्पोर्टो वेस्टबैण्ड की झलक देख लेती हैं। उसे दोबारा देखने के लिए रश्मिका विक्की को ऊंचा उठने और लंबे समय तक वैसे ही बने रहने के लिए कहती हैं। विक्की इस मजाक को समझ जाते हैं, फिर भी रश्मिका की बात मानते हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : Instagram

एड में दी महिला को प्रमुखता

ऐसा शायद पहली बार देखने को मिला है जब मेन्स वियर ब्राण्ड के लिए एक महिला को प्रमुखता दी गई है। ये विज्ञापन फिल्में हल्के-फुल्के अंदाज वाली हैं, जिनमें विक्की और रश्मिका ने अपने ऑनस्क्रीन रोल बखूबी निभाते हुए हमारे ब्राण्ड के मशहूर ह्यूमर को दिखाया है’।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा 
 
इस एड को  देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का जबरदस्त गुस्सा फूटा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'पैसो के लिए ये कुछ भी करते हैं। विश्वास नहीं होता हमारी एड इंडस्ट्री इतनी नीचे गिरती जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'अगर जेंडर रिवर्स कर दिए जाएं तो खुद को फेमिनिस्ट बोलने वाले लोग इस ऐक्टर को बैन ही कर देंगे।' अन्य यूजर ने भी सोशल मीडिया पर विक्की और रश्मिका को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें