आज के पैकेज में हम बात करने जा रहे हैं टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी पहली शादी किसी न किसी वजह से टूट गई। बात चाहे कुमकुम सीरियल की जूही परमार की हो या फिर कसौटी की श्वेता तिवारी इनके तलाक लेने के पीछे की खबर जब सामने आई तो फैंस हैरान रह गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Rashami Desai,Nandish Sandhu
- फोटो : social media
रश्मि देसाई
'उतरन' (Uttaran ) सीरियल में तपस्या के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं रश्मी देसाई (Rashami Desai) ने साल 2012 में अभिनेता नंदीश संधू के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीश संधू से साल 2015 में तलाक ले लिया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी धारावाहिक 'उतरन' में साथ काम किया था। शो में इन दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था।
विज्ञापन
3 of 6
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी (Raja Chaudhary) से साल 1998 में शादी की थी। श्वेता के अनुसार उनके पहले पति राजा चौधरी ने कई बार उनपर हाथ उठाया। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की लेकिन ये शादी भी खतरे में है। श्वेता ने सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' से टीवी पर कमबैक किया है। दूसरी शादी और फिर बेटे के जन्म की वजह से वो लंबे वक्त से वो टीवी से दूर थीं।
4 of 6
karan and jennifer
जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे की मशहूर और बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से दो साल साथ रहने के बाद तलाक ले लिया था। दोनों ने 2012 में शादी की थी। वैसे असल जिंदगी में शादी जेनिफर के लिए घाटे का सौदा ही रही थी। जहां एक तरफ करण सिंह ग्रोवर ने तलाक के दो सालों के अंदर ही बिपाशा बासु से तीसरी शादी कर ली थी, वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
daljeet kaur with husband
- फोटो : Social Media
दलजीत कौर
घरेलू हिंसा के चलते दलजीत कौर ने भी एक्टर शालीन भनोट से तलाक ले लिया था। दलजीत कौर और शालीन भनोट का ऑफिशियली डायवोर्स 2015 में हुआ था। दलजीत ने तलाक का कारण डोमेस्टिक वॉयलेंस (घरेलू हिंसा), दहेज प्रताड़ना और हेरेसमेंट बताया था।
जूही परमार
कुमकुम सीरियल से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस जूही परमार ने एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। साल 2012 में जूही बिग बॉस की विनर बनीं और इसके बाद उन्होंने एक बेटी समायरा को जन्म दिया। इसके बाद जूही और सचिन के रिश्तों में दरार आ गई और साल 2018 में दोनों ने तलाक ले लिया।