फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नशे में धुत इस हीरो ने पूजा भट्ट को कर डाला था लहूलुहान

Thu, 13 Apr 2017 07:14 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
पूजा भट्ट
एक वक्त था जब पूजा भट्ट फिल्मी परदे पर राज कर रहीं थीं और आमिर खान जैसे कई बड़े एक्टरों के साथ भी उनकी केमेस्ट्री खूब जम रही थी, लेकिन धीरे-धीरे पूजा भट्ट के करियर ग्राफ में गिरावट आने लगी और वो एक्टिंग से दूर हो गईं। इसकी बड़ी वजह बनी उनकी पर्सनल लाइफ। अपने करियर से ज्यादा पूजा भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने लगीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चित रहा रणवीर शौरी के साथ पूजा भट्ट का अफेयर।

ये भी पढें - अपनी मौत पर कोई तमाशा नहीं चाहता था ये सुपरस्टार, घरवालों को दी थी हिदायत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी का अफेयर फिल्म 'जिस्म' के दौरान शुरू हुआ। इस फिल्म में रणवीर का एक छोटा सा रोल था और इसी दौरान पूजा भट्ट और रणवीर एक-दूसरे के करीब आ गए। धीरे-धीरे रणवीर और पूजा भट्ट एक-दूसरे की दुनिया बन गए और लिव-इन में रहने लगे। लेकिन पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट को इन दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था और इस खिलाफत के बावजूद पूजा भट्ट और रणवीर साथ रह रहे थे।

ये भी पढें - दीपक तिजोरी की बीवी ने खोली पति की असलियत, कहा, सारी हदें पार कर दी
 
विज्ञापन

3 of 7
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी
दोनों के रिलेशन में सब अच्छा चल रहा था लेकिन उस दिन सब कुछ बिखर गया जब रणवीर सिंह ने पूजा भट्ट को बुरी तरह से पीटा और उन्हें लहूलुहान कर दिया।

क्या था मामला ?

4 of 7
पूजा भट्ट
कहा जाता है कि रणवीर शौरी की नशे की लत से पूजा भट्ट काफी परेशान थीं। नशे में चूर होकर रणवीर शौरी पूजा भट्ट को फिजिकली एब्यूज करते थे। इसके अलावा वो राहुल भट्ट की वजह से भी परेशान थे क्योंकि उन्हें रणवीर और पूजा का रिश्ता मंजूर नहीं था। एक दिन शराब पीकर रणवीर शौरी दनदनाते हुए पूजा भट्ट के घर पर पहुंच गए। 2002 में दिए एक इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने उस रात हुए वाकये का जिक्र किया था।

ये भी पढें - फिल्मों में आने से पहले ट्रेन में गाने गाता था ये एक्टर, उड़ चुकी है मौत की अफवाह
 
विज्ञापन

5 of 7
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट
पूजा भट्ट के मुताबिक, 'संडे की एक रात रणवीर मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी रखी थी लेकिन मैंने फिर भी उन्हें घर के अंदर आने दिया। लेकिन रणवीर ने आव देखा ना ताव और बिना किसी वजह के उन्होंने मुझ पर अटैक कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। रणवीर ने उसी पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।'

ये भी पढें -  वीराना की इस खूबसूरत एक्ट्रेस को अपना बनाना चाहता था अंडरवर्ल्ड डॉन, कहां गई पता नहीं
 
विज्ञापन

6 of 7
पूजा भट्ट और रणवीर शौरी
इस पूरे वाकये में रणवीर और पूजा के बीच तो घमासान हुआ ही, बीच में पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट भी कूद पड़े थे और ताव में आकर रणवीर शौरी ने राहुल भट्ट को भी एक थप्पड़ रसीद कर दिया था। पूजा भट्ट ने इसके बाद रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक करवाई।

ये भी पढें - रेप सीन का बदला लेने के लिए इस हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया कुछ ऐसा, सकपका उठे थे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पूजा भट्ट
हालांकि इस मामले में रणवीर शौरी ने बाद में सफाई दी और कहा कि पूजा भट्ट खूब शराब पीतीं थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं। कुल मिलाकर दोनों तरफ से इस रिलेशनशिप की खूब छीछालेदर हुई और इस अफेयर का अंत हो गया।

ये भी पढें - शूट खत्म होने के बाद भी हीरोइन को दबोचे रहा एक्टर, वो चीखी, 'क्या कोई कट बोलेगा ?'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें