बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने की मशीन बन चुके रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में रन मशीन माने जाने वाले मशहूर क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम शुरू हो चुका है। इसी फिल्म से रणवीर सिंह का एक दिलचस्प फोटो जारी हुआ है, जिसमें वह कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। ये फोटो फिल्म में उस सीन का है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।