फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉनी वॉकर-बोनी कपूर के जन्मदिन से अयोध्या फैसले पर जावेद अख्तर के बयान तक, पांच बड़ी खबरें

Mon, 11 Nov 2019 07:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
अपनी बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले कलाकार जॉनी वॉकर यानी बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी की आज जन्मदिन हैं। उनका जन्म 11 नवंबर 1926 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले जॉनी के पिता एक मिल में मजदूरी किया करते थे।

10 भाई-बहनों में बीता था जॉनी वॉकर का बचपन, 26 रुपये में कंडक्टर की करते थे नौकरी
विज्ञापन

2 of 5
Boney Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर बोनी कपूर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दीं। 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री', 'जुदाई' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी से शादी रचाई थी। साल 2018 में श्रीदेवी का निधन हो गया था, इस घटना ने बोनी को बुरी से तोड़ दिया था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी और श्रीदेवी की लव स्टोरी साझा की थी।

12 साल तक श्रीदेवी से एकतरफा प्यार करते रहे थे बोनी कपूर, लव स्टोरी सुनाते हुए फफक-फफक कर रोए थे
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के फिट एक्टर अक्षय कुमार काम करने के बेहद शौकीन हैं। इस बात का अंदाजा उनकी लगातार आ रही फिल्मों से लगाया जा सकता है। साल में 3 से 4 फिल्में करना तो उनके लिए सामान्य बात है। हाउसफुल 4 के बाद अक्षय इन दिनों सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच उनकी नई फिल्म बेल बॉटम की घोषणा हो गई है और उन्होंने इसका फर्स्ट लुक भी शेयर कर दिया है।

अक्षय कुमार की नई फिल्म बेल बॉटम का फर्स्ट लुक आया सामने, सत्य घटनाओं पर आधारित है कहानी

4 of 5
javed akhtar - फोटो : Social Media
अयोध्या विवाद मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान इस जमीन पर स्कूल बनाने की राय दी थी। अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस पर हॉस्पिटल बनाने की सलाह दी है।

अयोध्या फैसले पर सलीम खान के बाद अब जावेद अख्तर ने दी सलाह, बोले- 5 एकड़ जमीन पर बने...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
subhash, Urvi Seth - फोटो : amar ujala
अभिनेत्री कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट और एक महिला कोरियोग्राफर के बीच समय बहस हो गई जब एक गाने की शूटिंग हो रही थी। बात यहां तक बढ़ गई कि कोरियोग्राफर ने मेकअप आर्टिस्ट को थप्पड़ मारने की धमकी दे दी, इसके बाद बदले में मेकअप आर्टिस्ट ने भी गुस्से में आकर उनसे कहा, 'जुता मारुंगा, दौड़ा दौड़ा के'। इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

महिला कोरियोग्राफर से हुई कटरीना कैफ के मेकअप आर्टिस्ट की बहस, बोले-"जूता मारूंगा दौड़ा दौड़ा के"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें