रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे रणवीर कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं लोगों को हंसाने का। कुछ दिन पहले ही रणवीर ने शेरवानी पहने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ रणवीर ने कैप्शन में लिखा था 'शादी का सीजन आ गया है! एंटरटेनर फॉर हायर'। इस तस्वीर पर उनकी ही पत्नी, दीपिका पादुकोण ने उनकी चुटकी ले ली थी। दीपिका ने इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा 'बुकिंग के लिए दीपिका पादुकोण से संपर्क करें।'