फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: जीत की खुशी में दीपिका और रणवीर ने पीवी सिंधु संग किया डिनर, तस्वीरें वायरल

Sun, 12 Sep 2021 03:38 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, पीवी सिंधु, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पॉवर कपल कहे जाने वाले दीपिका और रणवीर अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी मां का जन्मदिन मनाते हुए तो कभी किसी पार्टी में मस्ती करते हुए दीपिका और रणवीर अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में शनिवार की शाम दीपवीर ने विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु संग बिताई। बता दें कि पीवी, दीपिका और रणवीर को Bastian रेस्टोरेंट के बार स्पॉट किया गया।

पीवी संग दीपवीर ने किया डिनर

इस दौरान तीनों ही सेलेब्स बेहद स्टाइलिश रूप में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।दरअसल ये डिनर पीवी सिंधु की जीत के जश्न में किया गया। अब दीपिका भले ही बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री हों लेकिन वो खुद भी नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। ऐसे में पीवी संग उनकी दोस्ती होना कोई चौंकने की बात नहीं है। वहीं जब बात जीत के जश्न की हो दीपिका और रणवीर इसमें भला पीछे कैसे रह सकते हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर, दीपिका, पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने पीवी और दीपिका के साथ खूबसूरत तस्वीरें भी खिंची और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। इस खास मौके पर पीवी सिंधु ने सफेद ड्रेस के साथ सिल्वर हूप्स और हाई हील पहनी थी। इस ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और स्टाइल में दीपिका को टक्कर दे रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
दीपिका पादुकोण, पीवी सिंधु, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी तरफ दीपिका भी पीवी के साथ ट्वीनिंग करते हुए फुल स्लीव्स टॉप और ब्लैक प्लाजो पहने नजर आईं। उन्होंने गोल्डन हूप्स और बन हेयरस्टाइल के साथ एलीगेंट और क्लासी लुक कैरी किया था। वहीं सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला आउटफिट एक बार फिर रणवीर ही पहने नजर आए। रणवीर अक्सर अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं और इस मौके पर भी उन्होंने खुद को ऐसे ही तैयार किया था।

4 of 5
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने बटरफ्लाई प्रिटेंड शर्ट और डेनिम पहनी थी। उनकी प्रिटेंड शर्ट पर मछलियां बनी हुई थीं। उन्होंने अपने शर्ट के कुछ बटन भी खोल रखे थे। ऐसे में उन्हें क्लीवेज किंग कहना गलत नहीं है। इससे पहले भी रणवीर ने ऐसे ही बटन खोले हुए अपनी एक तस्वीर साझा की थी जिस पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए उन्हें क्लीवेज किंग बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये शानदार तस्वीर साझा की जिसमें तीनों ही मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। इसके साथ ही रणवीर ने बैडमिंटन गेम के मशहूर विक्टरी वर्ड का इस्तेमाल करते हुए लिखा- स्मैशिंग टाइम। बता दें कि इस साल के टोक्यो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने वीमेन सिंगल कॉम्पटीशन ब्रोन्ज मेडल जीता था और दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला हैं। वहीं बात करें दीपिका रणवीर की तो दोनों बहुत जल्द फिल्म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें