फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वें दिन कलेक्शन में गिरावट के बावजूद 100 करोड़ी बनी रणवीर की 'गली ब्वॉय', अब लग सकता है ब्रेक

Fri, 22 Feb 2019 04:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gully Boy - फोटो : file photo
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) के कलेक्शन में 8वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई है। खास बात यह है कि भारी गिरावट के बावजूद जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' (Gully Boy) करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। इस फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि आलिया मेडिकल स्टूडेंट बनी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
gully boy - फोटो : social media
'गली ब्वॉय' (Gully Boy) फिल्म का बजट 75 करोड़ था जो कि इस फिल्म ने पांचवें दिन ही निकाल लिया था। इस फिल्म के अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी उतार-चढ़ाव भरा था। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक यह फिल्म 8वें दिन 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार 'गली ब्वॉय' फिल्म ने पहले दिन 19.40 करोड़, दूसरे दिन 13.10 करोड़, तीसरे दिन 18.65 करोड़, चौथे दिन 21.30 करोड़, पांचवें दिन 8.65 करोड़, छठे दिन 8.05 करोड़, सातवें दिन 6.05 करोड़ और आठवें दिन 5.10 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि अब तक यह फिल्म कुल 100.30 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


4 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत और सिंबा ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया। गली ब्वॉय के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की हैट्रिक फिल्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gully boy - फोटो : file photo
'गली ब्वॉय' फिल्म रैपर डिवाइन की निजी जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म में रणवीर को मुंबई की झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती से दिखाया गया है। देश में रिलीज से पहले 'गली ब्वॉय' को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला। फिलहाल देखना होगा कि 'टोटल धमाल' फिल्म रिलीज होने के बाद इस फिल्म की पकड़ बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें