Gully Boy film
- फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी गली ब्वॉय को एक्सेल एंटरटेनटेंम ने प्रोड्यूस किया है। रणवीर सिंह की यह फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत और सिंबा ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया। गली ब्वॉय के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की हैट्रिक फिल्म हो जाएगी।