फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से स्टेज तक पहुंचीं रानू मंडल, ऐसा गाना गाया कि तालियों से गूंज उठा हॉल

Wed, 28 Aug 2019 03:04 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranu mondal - फोटो : social media
रानू मंडल (Ranu Mondal) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं रहीं । रेलवे स्टेशन से बॉलीवुड का सफर, उन्होंने बड़ी तेजी और खूबसूरती से तय किया । उनका एक वीडियो वायरल हुआ और उन्होंने अब हिमेश रेशमिया के साथ गाना रिकॉर्ड कर लिया है । हाल ही में रानू का एक और वीडियो सामने आया है । इसमें वो स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं । 

विज्ञापन

2 of 5
रानू मंडल - फोटो : instagram
जी हां, रानू मंडल रेलवे स्टेश से उठकर अब स्टेज पर भी गाने लगी हैं । इस वीडियो में वो स्टेज पर गा रही हैं और उन्हें सैकड़ों लोग देख रहे हैं । वीडियो में रानू मंडल (Ranu Mondal) जैसे ही 'हैप्पी हार्डी और हीर' का सॉन्ग 'तेरी मेरी कहानी...' गाती हैं, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठता है ।

लता मंगेशकर के बाद रानू मंडल ने अब दी अनुराधा पौडवाल के गाने को आवाज, वायरल हो रहा ये वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू मंडल (Ranu Mondal) के इस वीडियो को देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं । इसके अलावा उनका एक और वीडियो सामने आया है ।  इसमें वह फिल्म 'हीरो' का 'तू मेरा जानू है तू मेरा दिलबर है' गाना गाती दिखाई दे रही हैं । ये वीडियो थोड़ा पहले का है।  
 

4 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
रानू मंडल (Ranu Mondal) पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की रहने वाली हैं। रानू का लालन-पालन उनकी आंटी ने किया है। रानू ने कम उम्र में ही मां को खो दिया था। वो अपना गुजारा रेलेवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं लेकिन अब उनके हालात बदल चुके हैं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranu Mondal with daughter - फोटो : Facebook
बॉलीवुड से ऑफर मिलने के बाद रानू का मेकओवर भी हुआ । उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। मेकओवर के बाद रानू को पहचानना मुश्किल हो गया है । दरअसल, रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें