फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: एक गाने से स्टार बनीं रानू मंडल की लाइमलाइट में आने की दोबारा कोशिश, यूजर्स बोले- किस्मत एक बार ही...

Fri, 01 Oct 2021 10:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रानू मंडल - फोटो : इंस्टाग्राम
कुछ सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) की ऐसी किस्मत बदली कि वह मशहूर हस्ती बन गईं। रानू की आवाज के लोग मुरीद हो गए और लगातार उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ती गई। लेकिन है ना कामयाबी कब किसी के हाथ से निकल जाए कहा नहीं जा सकता। एक प्यार का नगमा है गाकर फेमस हुईं रानू मंडल की जिंदगी में दोबारा अंधेरा छा गया। पिछले कई महीनों से वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को नहीं पता।

सामने आया नया वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में रानू श्रीलंकाई गाना 'Manike Mange Hite'  गाते हुए दिखाई दे रही हैं। हमेशा साड़ी में नजर आने वाली रानू इस बार लाल रंग की टी शर्ट में दिखाई दे रही हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रानू मंडल - फोटो : इंस्टाग्राम
रानू मंडल फिर एक बार फिर चर्चा में हैं और इंटरनेट पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स वीडियो देखकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बार-बार वायरल होने से कामयाबी नहीं मिलती। एक यूजर ने तो उनके गाने को डिजास्टर बताया है। एक अन्य यूजर ने लिखा,'अब ना इसको कोई देखना पसंद करता है और ना ही सुनना'। 
विज्ञापन

3 of 5
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले  रानू मंडल का एक वीडियो सामने आया था जिसमें कार के बाहर माइक पकड़े लता जी का गाना गाते नजर आ रही थीं। हालांकि उनकी वेशभूषा फिर से पुरानी वाली ही थी। बता दें, कोरोना वायरस की वजह से रानू की हालत फिर से खस्ता हो गई। खबर है कि रानू को मुंबई में कोई काम नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर रानू के बारे में एक बार फिर से चर्चा शुरू हो गई है। यूजर्स कह रहे हैं चार दिन की चांदनी फिर अंधेरी रात।

 

4 of 5
रानू मंडल - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया ने रानू को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। फिल्म का गाना 'तेरी-मेरी कहानी' काफी हिट हुआ था। इसके बाद एक फैन द्वारा सेल्फी मांगने पर गुस्सा करने के चलते वो काफी ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रानू मंडल - फोटो : Social Media
बता दें कि रानू मंडल अचानक ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में सेंसेशन बन गईं। पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर लता मंगेशकर के मशहूर गीत 'एक प्यार का नगमा है' को गाकर रानू रातोंरात इंटरनेट पर छा गई थीं। इसके बाद उन्होंने हिमेश रेशमिया के साथ गाना गाया। इसके साथ ही वह कई रियलिटी शो भी बतौर गेस्ट बुलाई गई हैं। रानू मंडल को कई पब्लिक इवेंट में भी देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें