फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद घटना पर फूटा रानी मुखर्जी का गुस्सा और ऋतिक बने सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष सहित पांच खबरें

Thu, 05 Dec 2019 07:05 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या को लेकर लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों में भी काफी गुस्सा हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, वरुण धवन और तनुश्री दत्ता जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियां इस घटना पर अपना आक्रोश जता चुके हैं। अब अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी इस पर रोष व्यक्त किया है। रानी ने नाबिलग दुष्कर्मियों के साथ बालिग की तरह व्यवहार करने की बात कही।

हैदराबाद घटना पर फूटा रानी मुखर्जी का गुस्सा, बोलीं- नाबालिग दुष्कर्मियों के साथ...
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan - फोटो : Social Media
उभरते सितारे कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे अहम मोड़ पर शुक्रवार को रिलीज हो रही उनकी फिल्म पति पत्नी और वो की रिलीज से पहले शो मैन संजय लीला भंसाली ने उन्हें जोर का झटका दिया है। भंसाली प्रोडक्शंस ने उन सारी खबरों की एक झटके में हवा निकाल दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि कार्तिक आर्यन को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया है।

पति पत्नी और वो की रिलीज से पहले कार्तिक को लगा झटका, भंसाली ने बयान जारी कर निकाली गुब्बारे की हवा
विज्ञापन

3 of 5
Anjali Ameer - फोटो : social media
साउथ फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीतने वाली मशहूर अदाकारा अंजली आमीर ने खुलासा किया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड उन्हें मारने और एसिड अटैक की धमकी दे रहा है। अंजली आमीर ने सुपरस्टार ममूटी की सुपरहिट फिल्म प्रेनाभू (Peranbu) में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। वह मलयालम के रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। अंजली आमीर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की प्रताड़ना के बारे में फेसबुक लाइव के जरिए खुलासा किया है। 

लिव इन पार्टनर के खौफ में अभिनेत्री, कहा- ब्वॉयफ्रेंड दे रहा जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं जिनकी धमक दूसरे देशो में भी है। उनके चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने में बसे हैं। अभी कुछ दिन पहले रिलीज हुई ऋतिक की फिल्म 'वॉर' बॉलीवुड में इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ऋतिक इस सफलता का आनंद ले ही रहे थे कि एक और बड़ा उपहार उनकी झोली में गिर गया है।

ऋतिक रोशन ने जीता 2019 के सबसे सेक्सी एशियाई पुरुष का खिताब, शाहिद कपूर और टाइगर को मिला ये स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anjana Sukhani, Akshay Kumar - फोटो : social media
अभिनेता अक्षय कुमार अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। उनकी गंभीरता की पता इस बात से चलता है कि साल में उनकी 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं, वहीं दूसरे अभिनेता एक या दो फिल्म ही कर पाते हैं। अक्षय कभी भी नए निर्देशक के साथ काम करने से भी नहीं डरते हैं। हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया कि बड़े निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करते हैं। 

बड़े डायरेक्टर्स की फिल्मों में इसलिए नजर नहीं आते अक्षय कुमार, बोले- वो मुझे कास्ट ही नहीं करते
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें