फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनिफर को पाने के लिए शशि कपूर को बेलने पड़े थे पापड़, मौत पर समुद्र के अंदर दहाड़ें मारकर रोए थे

Thu, 05 Dec 2019 03:10 AM IST
निलेश कुमार एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
jennifer kendal shashi kapoor
विदेश की सरजमीं पर पैदा हुई एक ऐसी अभिनेत्री जिसका दिल बॉलीवुड के सबसे बड़े रोमांटिक हीरो शशि कपूर से लग गया। दोनों की कहानी आज भी बॉलीवुड की सबसे बेमिसाल लव स्टोरी मानी जाती है। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जेनिफर केंडल की। 28 फरवरी 1933 को यूनाइटेड किंगडम के साउथपोर्ट में जन्मीं जेनिफर को पृथ्वी थिएटर का संस्थापक कहा जाता है। जेनिफर को 1981 में आई फिल्म '36 चौरंगी लेन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए बाफ्टा अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। 4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हो गया था। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम बताते हैं शशि कपूर और जेनिफर के बीच कैसे बढ़ी दोस्ती और फिर शादी और जुदाई की पूरी कहानी...
विज्ञापन

2 of 6
jennifer kendal shashi kapoor
शशि कपूर कपूर खानदान के एकमात्र ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। ये विदेशी लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं। बात उन दिनों की है जब शशि कपूर कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे। उस वक्त शशि कपूर अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और वहीं शशि कपूर की मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई। शशि कपूर ने देखा कि एक लड़की कई दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती है। तब शशि कपूर को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

3 of 6
jennifer kendal shashi kapoor
इस लड़की देखते ही शशि कपूर के दिल में अजीब सी हलचल हुई। उसमें ना जाने कैसा जादू था कि शशि कपूर उसके दीवाने हो गए और शादी का फैसला कर बैठे। लेकिन अब उस लड़की से यानि जेनिफर से मिला कैसे जाए? इसी असमंजस में शशि कपूर अपने कजिन के पास गए और कहा कि चलो उस लड़की से मिलकर आते हैं। जैसे तैसे शशि कपूर का कजिन मान गया और उसने दोनों की मीटिंग फिक्स कराने का फैसला किया। मीटिंग भी फिक्स हो गई और जगह भी। उसी अम्पायर थियेटर के पीछे स्थित एक खूबसूरत होटल में शशि कपूर और जेनिफर की मीटिंग तय हुई। इसके बाद तो जैसे शशि कपूर के हाथ-पैर ही फूल गए।

4 of 6
Jennifer Kendal and shashi kapoor
जेनिफर की छोटी बहन और ब्रिटिश रंगमंच की जानी मानी अदाकारा फैलिसिटी केंडल ने अपनी पुस्तक 'व्हाइट कार्गो' में लिखा है, "जेनिफर अपने दोस्त वैंडी के साथ नाटक 'दीवार' देखने रॉयल ओपेरा हाउस गई थी। नाटक शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों का अंदाजा लगाने के लिए पर्दे से झांका और उनकी नजर चौथी कतार में बैठी एक लड़की पर गई। काली लिबास और सफेद पोल्का डॉट्स पहने वो लड़की खूबसूरत थी और अपनी सहेली के साथ हंस रह थी। शशि के मुताबिक वे उसे देखते ही दिलो-जान से उस पर फिदा हो गए थे। लेकिन तब पृथ्वी थिएटर में काम करने वाले शशि कपूर की कोई बड़ी पहचान नहीं थी, उनकी उम्र महज 18 साल थी। दूसरी तरफ जेनिफ़र अपने पिता जेफ़्री कैंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं।
विज्ञापन

5 of 6
Jennifer Kendal and shashi kapoor
एक बार की बात है जब जेनिफर को सामने देख शशि कपूर पसीना-पसीना हो गए। उनके हाथ कांपने लगे। उस वक्त तक शशि कपूर किसी रिलेशन में नहीं रहे थे और ना ही उनकी कोई गर्लफ्रेंड ही रही। शशि कपूर और जेनिफर चुप थे। उस वक्त भी शशि कपूर और जेनिफर के बीच संवाद बनाने के लिए उनके कजिन को ही आगे आना पड़ा। पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि कपूर के लिए किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jennifer Kendal and shashi kapoor
इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी कर ली। चूंकि शशि कपूर और जेनिफर थियेटर बैकग्राउंड से ही थे इसलिए दोनों ने थियेटर खोलने की सोची और पृथ्वी थियेटर की नींव रखी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पृथ्वी थियेटर की स्थापना के कुछ वक्त बाद ही जेनिफर केंडल शशि कपूर को हमेशा के लिए अकेला छोड़ गईं। जेनिफर को कैंसर था जिसका पता उन्हें 1982 में चला और उसके दो साल बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद शशि कपूर ने खुद को सभी से अलग कर लिया। शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर के हवाले से बताया गया कि जेनिफर की मौत के बाद पहली बार शशि तब रोए जब वे गोवा के समुद्री तट से एक बोट लेकर समुद्र के काफी अंदर तक चले गए थे।

लिव इन पार्टनर के खौफ में अभिनेत्री, कहा- ब्वॉयफ्रेंड दे रहा जान से मारने और एसिड अटैक की धमकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें