फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या रखा है सैफ और करीना ने अपने नन्हे राजकुमार का नाम? नाना रणधीर कपूर ने कही ये बात

Thu, 25 Feb 2021 09:26 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणधीर कपूर, करीना कपूर खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान दूसरी बार मां बन चुकी हैं। 21 फरवरी को करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। सैफ और करीना के माता पिता बनते ही फैंस के बीच उनके दूसरे बच्चे के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। फैंस जानना चाह रहे हैं कि तैमूर के छोटे भाई का क्या नाम रखा जाएगा? वहीं अपने नाती के नाम के बारे में बात करते हुए रणधीर कपूर ने फैंस को एक खास जानकारी दे दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रणधीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर ने अपने नाती के नाम को लेकर खुलासा किया है। दरअसल रणधीर का कहना है कि उनके नाती के जन्म को महज कुछ ही दिन हुए हैं ऐसे में अभी तक उसका कोई नाम नहीं रखा गया है। रणधीर कपूर ने कहा कि, 'ये बहुत जल्दी है। अभी तक हमने उसका नाम नहीं सोचा है'।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर, सैफ अली खान, तैमूर - फोटो : instagram/kareenakapoorkhan
वहीं दूसरी तरफ फैंस करीना और सैफ के नन्हे राजकुमार के नाम के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं। दरअसल जब सैफ ने तैमूर के नाम का खुलासा किया था तो इस नाम पर काफी विवाद हुआ था। फैंस का कहना था कि सैफ ने क्रूर शासक के नाम पर अपने बेटे का नाम रखा है। वहीं सैफ ने सफाई देते हुए कहा था कि शासक का नाम तिमूर था जबकि उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है। 

4 of 5
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan
बता दें कि करीना कपूर को उनकी डिलीवरी के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटे को जन्म देने के बाद करीना अपने पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ अस्पताल के बाहर स्पॉट हुई थीं। फैंस उनके नन्हे राजकुमार के चेहरे को देखने के लिए भी बेकरार हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों संग सैफ अली खान - फोटो : Social media
करीना के दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद सैफ चौथे बच्चे के पिता बन चुके हैं। उनके पूर्व पत्नी अमृता से पहले से दो बच्चे हैं इब्राहिम और सारा। वहीं करीना और सैफ के बेटे हैं तैमूर और अब तैमूर के छोटे भाई भी नवाब परिवार का हिस्सा बन चुके हैं। फैंस सैफ और करीना के छोटे बेटे का चेहरा और नाम जानने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन अभी तक सैफ और करीना की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें