दिव्या भारती 90 के दशक की ऐसी खूबसूरत अभिनेत्री थीं जिन्होंने अपने लुक्स और मासूमियत से पूरे देश के दिल में जगह बना ली थीं। अपने तीन साल के छोटे से फिल्मी करियर में दिव्या भारती के खाते में कई हिट फिल्में थीं। दिव्या भारती सिनेमाई दुनिया का वह चेहरा बनी, जिसे पर्दे पर रोता देखकर पत्थर दिल भी पिघल जाए। दिव्या का जन्म 25 फरवरी, 1974 को हुआ था। दिव्या ने 19 साल की उम्र में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर राज करना शुरू कर दिया था, जिनकी एक मुस्कान को देखने के लिए थिएटर हाउसफुल हो जाया करते थे।