बॉलीवुड के कपूर खानदान में शादी में खटपट होना आम बात सी हो गई है। फिर चाहे वह ऋषि कपूर-नीतू के बीच हो या फिर रणधीर कपूर-बबीता के बीच रहा हो। लेकिन फिर भी यह सभी कपल्स फैंस के चहेते रहे हैं, कपूर फैमिली की हर बात लोग जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित रहते हैं। ऐसे में हमारे पास एक खास खबर है, जिससे करीना-करिश्मा से लेकर रणधीर-बबीता तक के फैंस के चेहरों पर मुस्कान आ जाएगी और मुंह से निकलेगा वाह क्या रिश्ता है। जी हां, यह बात हमारी बेबो और लोलो के मम्मी-पापा से जुड़ी हुई है। दरअसल, बबीता और रणधीर कपूर एक बार फिर साथ रहने लगे हैं।